देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली। Vice President Oath Ceremony: सीपी राधाकृष्णन ने आज 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री से अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनख़ड़, वैकेंया नायडू समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।
बता दें कि, बीते दिनों 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति के चुनाव हुए थे। जिसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोटों के साथ जीत दर्ज कर की थी। जबकि INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी.सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे। सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें करीब 152 वोटों से मात दी थी। जिसकी घोषणा राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने की थी।
Vice President Oath Ceremony: यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था। जानकारी के अनुसार, 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस जीत के बाद राधाकृष्णन ने इसे “राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत” बताया और कहा कि, वह 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करेंगे।
https://x.com/AHindinews/status/1966361925316723033




