Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गिरिराज सर्किट हाउस में राज्‍य के पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे कोरबा के लिए रवाना होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा में 13 और 14 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज दोपहर 12 बजे रायपुर आ रहे हैं। 12.30 बजे न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाइन में राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन और पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री रायपुर से एनटीपीसी गेस्ट हाऊस, कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा पहुंचने के बाद शाम 6 बजे गिरिराज सिंह जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री रात्रि विश्राम एनटीपीसी गेस्ट हाऊस, कोरबा में करेंगे।

दूसरे दिन 14 जनवरी को सुबह 10 बजे स्थानीय मंदिर में आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे और इसके बाद सुबह 11 बजे ग्राम ढोंगदरहा, विकासखण्ड कोरबा में और दोपहर 2.15 बजे ग्राम रंजना, विकासखण्ड, कटघोरा के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री रात्रि विश्राम एनटीपीसी गेस्ट हाऊस, कोरबा में करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री अपनी यात्रा के तीसरे दिन 15 जनवरी को एकलव्य आदर्श विद्यालय, छुरीकला, विकासखण्ड, कोरबा में आयोजित पीएम जनमन योजना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, इस योजना का शुभारम्भ विडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री कोरबा से रायपुर विमातल के लिए रवाना होंगे और रात्रि 8.25 बजे रायपुर से विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close