CG News: सीएम साय के विदेश दौरे का 6वां दिन आज, निवेशक गोलमेज बैठकों में होंगे शामिल
रायपुर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे का आज 6वां दिन है। यहां वे जापाना के बाद अब दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। जहां वे सियोल में निवेशक गोलमेज बैठकों में शामिल होंगे सियोल इन्वेस्टर्स से मुलाकात करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त तक निवेशक गोलमेज में कई दौर की बैठके होंगी। जिसमें लगातार उद्योगपतियों से निवेश को लेकर मुख्यमंत्री साय चर्चा करेंगे। कृषि और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सुविधा क्षेत्र के उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और नए रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
CG News: बता दें कि, इससे पहले सीएम साय ओसाका में आयोजित प्रतिष्ठित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने सरताज फूड्स, ओसाका को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 11.45 मिलियन डॉलर (₹100 करोड़) का निवेश प्रस्ताव दिया था।




