Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

इंद्रावती नेशनल पार्क में नक्सल ऑपरेशन का तीसरा दिन: अब तक 4 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को दो और नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन में अब तक कुल 4 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें दो टॉप कमांडर शामिल हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है।

इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपए के इनामी नक्सली भास्कर (उम्र 45 वर्ष) को ढेर कर दिया था। भास्कर मंचेरियल कोमाराम भीम (एमकेबी) डिवीजनल कमेटी का सदस्य और सचिव था। वह आंध्रप्रदेश के आदिलाबाद जिले का रहने वाला था। मुठभेड़ के बाद जवानों ने उसके शव के पास से भी ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए।

 

Read More : बिलासपुर में बढ़ते कोरोना से प्रशासन बेखबर! एक हफ्ते में 10 नए केस, हाईकोर्ट के जस्टिस भी संक्रमित

इससे पहले ऑपरेशन के दौरान 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर को भी मार गिराया गया था। सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का प्रभारी था और आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी गांव से ताल्लुक रखता था।

दूसरी ओर, दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई और पुनर्वास नीति के चलते 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं—जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी और दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम, जिन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। अन्य आत्मसमर्पण करने वालों में भोजा राम माड़वी, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम, रातू उर्फ ओठे कोवासी, सुखराम पोड़ियाम और पंडरू राम पोड़ियाम शामिल हैं।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close