Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले मामले में एक और रिटायर्ड IAS गिरफ्तार

रायपुर। Niranjan Das Arrested: बहुचर्चित शराब घोटाले मामले को लेकर अब एक नया मोड़ आया है। जिसमें आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप है कि, उन्होंने कांग्रसे सरकार के समय पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, तत्कालीन विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर और अन्य के साथ मिलकर एक सिंडिकेट खड़ा किया था। जिसमें सरकारी शराब दुकान से कमीशन तय कर, डिस्टिलरियों से अतिरिक्त शराब बनवाना और डुप्लीकेट होलोग्राम (सुरक्षा फीचर) का इस्तेमाल कर अनियमित शराब बेचना शामिल था। इस सिंडिकेट की वजह से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचाया।

बता दें कि, दास पर आरोप है कि, नोएडा की एक कंपनी को फर्जी टेंडर दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जिसमें कंपीन अयोग्य होने के बाद भी शर्तें बदली गईं और उसे काम दिया गया और डुप्लीकेट होलोग्राम बनाकर अवैध शराब की बिक्री को वैध किया गया।

Niranjan Das Arrested: वहीं कहा गया कि, इस गड़बड़ी से राज्य को लगभग 1200 करोड़ का नुकसान हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं दास ने झारखंड की आबकारी नीति बदलवाने की साजिश रची थी। वहीं बताया गया कि, निरंजन दास की अग्रिम जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हुईं। अब EOW उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close