Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

किसानों को धान की तीसरी किस्त एक नवंबर को होगा भुगतान, इसके लिए इतने करोड़ कर्ज लेगी सरकार

रायपुर। प्रदेश में राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को धान की तीसरी किस्त एक नवंबर को भुगतान होगा। राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को 1500 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार एक हजार करोड़ कर्ज लेगी। रिजर्व बैंक राज्य के फिक्स डिपॉजिट की नीलामी करेगा। राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत सरकार अब तक किसानों को दो किस्त का भुगतान कर चुकी है।

राजीव गांधी की जयंती पर पहली और पुण्यतिथि पर दूसरी किस्त का भुगतान किया गया। अब राज्योत्सव के मौके पर तीसरी किस्त दी जाएगी। दिवाली से पहले किसानों के खाते में राशि पहुंच जाएगी, जिससे वे खरीदी कर सकें। वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह तीसरा मौका है, जब सरकार कर्ज लेने जा रही है। दरअसल, राज्य सरकार को जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में जो चार हजार करोड़ की तीन किस्तें मिलनी थीं, वह अब तक नहीं मिली है। यही वजह है कि सरकार को कर्ज लेने की जरूरत पड़ रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close