
नई दिल्ली। मायापुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) शंभू दयाल की मौत के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वे शहीद हो गये। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई क़ीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे।
जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वे शहीद हो गये। हमें उन पर गर्व है।
उनकी जान की कोई क़ीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे। https://t.co/RA3EW8MKXL
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 11, 2023
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) शंभू दयाल को मायापुरी इलाके की झुग्गी से एक पीसीआर कॉल आया था। जिसमें एक महिला ने शिकायत की थी कि एक बदमाश अनीश ने उनका फोन छीन लिया है। कॉल के बाद इलाके में शंभू दयाल पहुंचे थे और आरोपी अनीश को पकड़ लिया था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जिस समय शंभू दयाल आरोपी को थाने ले जा रहे थे। तभी अनीश ने चुपके से चाकू निकाला और ASI शंभू दयाल पर हमला कर दिया। ये वारदात 4 जनवरी की है। इस हमले में शंभू दयाल बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जख्मी हालत में शंभू दयाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।




