Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस सरकार को जनता सबक सिखाएगी, घर-घर बिक रही शराबः बृजमोहन

रायपुर। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेसियों को लातों का देवता बता दिया। यहां तक कह दिया कि वो बातों से मानने वाले नहीं। मीडिया ने उनसे मौजूदा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के एक बयान पर राय मांगी थी। सारा विवाद शराब लेकर चल रही बयानबाजी और तंज पर है।

दरअसल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के तंज पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार से अच्छी नीति भाजपा की सरकार और डॉ. रमन की रही। कम से कम तब कोचिए तो शराब नहीं बेचते थे। अब तो घर-घर में शराब बिक रही है। मेरे हिसाब से तो जो अच्छा काम किया उन्हें पद्म पुरस्कार मिलना ही चाहिए। सरकार को तो आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी। ये पुरस्कार के लायक नहीं। जो लातों के देवता हैं वो बातों से नहीं मानते।

ये कहा था रविंद्र चौबे ने
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सोमवार को इसी बात पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पद्म अवॉर्ड मिलना चाहिए, यहां शराब की नदियां बहाने में उनका ही योगदान है। इसी बयान के बदले लातों के देवता वाली बात बृजमोहन अग्रवाल ने कह दी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close