Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

प्रदेश को आज मिलेंगे 51 महतारी सदन, सीएम साय करेंगे लोकार्पण, करोड़ों के विकासकार्याें की भी देंगे सौगात

रायपुर। Mahatari Sadan: आज प्रदेश को 51 महतारी सदन मिलेंगे, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। यह आयोजन धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में होगा और इसमें धमतरी को 246 करोड़ रूपए के विकासकार्यों की सौगात भी दी जाएगी।

बता दें कि, महिला स्व-सहायता समूह के 2 लाख सदस्य वर्चुअली जुड़ेंगे और महतारी सदनों के निर्माण के लिए प्रथम चरण में 202 महतारी सदन के लिए 50 करोड़ और द्वितीय चरण में 166 महतारी सदनों के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Mahatari Sadan: महतारी सदनों का निर्माण ग्राम पंचायतों में किया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक महतारी सदन की लागत लगभग 30 लाख रुपये होगी और इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close