बीच सड़क मे 25 से 30 युवाओं के बीच बलवा,कार से कुचलने की कोशिश,अंधाधुंध चला लाठी,डंडा, पत्थरबाजी,बीच सड़क में खौफनाक मंजर
Balwa among 25 to 30 youth in the middle road, tried to crush by car, sticks indiscriminately, sticks, stone pelting, dreadful scene in the middle road

हिमांशु/राजधानी रायपुर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मैत्री नगर रायपुरा रोड पर दो गुटों के बीच खुलेआम गैंग वॉर छिड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के करीब 20 से 25 युवक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। सड़क पर अचानक हिंसा भड़कने से आम लोग दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने विरोधी पक्ष के युवकों को कार से कुचलने तक का प्रयास किया। झगड़े के दौरान एक युवक का सिर फट गया, जबकि कई अन्य को चोटें आई हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद पुराने रंजिश और बदले की नीयत से खड़ा हुआ। दोनों गुटों के युवकों ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए खुलेआम सड़कों को रणभूमि में बदल दिया।घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची,

लेकिन तब तक हमलावर युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।




