Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति ने बदले 8 गवर्नर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद कर्नाटक तो रमेश बैस अब झारखंड के राज्यपाल होंगे

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस अब झारखंड के गवर्नर होंगे। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close