ओ भइया, कहां है तुम्हारा हेलमेट?… 1 KM तक पुलिसवालों का पीछा करती रही मां-बेटी; वायरल हो रहा VIDEO

उत्तरप्रदेश। अब तक आपने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर अजब गजब बहाने बनाते देखा होगा। लेकिन अब पुलिसवालों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चलते दिख रहे है। वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियों में स्कूटी सवार मां-बेटी ने बिना हेलमेट पहने सरकारी बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों को नियम का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी यातायात नियमों को तोड़ रहे थे।
दरअसल, सोमवार रात में मां-बेटी स्कूटी से गाजियाबाद के गोविंदपुरम में जा रही थीं। इस दौरान उन्हें गाजियाबाद पुलिस के मोबाइल फेंटम पर दो पुलिसकर्मी दिखाई दिए। इन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मां-बेटी ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब एक किलोमीटर तक दोनों पुलिसकर्मियों का मां-बेटी ने अपनी स्कूटी से पीछा किया। महिला बार-बार पूछती रही…ऐ भइया…ओ भाई, हेलमेट कहां हैं? इसके साथ ही वीडियो भी बनाती रहीं। मां-बेटियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और बाइक का एक हजार रुपये का चालान काट दिया।
#गाजियाबाद बिना हेलमेट पहने पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
वीडियो में दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चला रहे, " वो भैया हेलमेट कहाँ है… बाइक सवार पुलिस कर्मी भागते नज़र आये.. pic.twitter.com/5nWE74vB6q— अर्जुन गुप्ता (@arjun9450517000) April 18, 2023




