बड़ा हादसा टला : स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, करवाई गई इमरजैंसी लैंडिंग

बिहार। पटना के एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में आग की खबर है। दिल्ली जा रही इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। इस विमान में 185 लोग सवार थे। अबतक की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार ये विमान पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 बजतक 10 मिनट पर उड़ा था। टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। लोगों ने देखा कि विमान के एक पंखे से आग का लपटें निकल रही थी। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल पटना पुलिस को दी। इसके बाद इस घटना की सूचना एयरपोर्ट को दी गई। फिर इस विमान को वापस लाया गया।
#WATCH Patna-Delhi SpiceJet flight safely lands at Patna airport after catching fire mid-air, all 185 passengers safe#Bihar pic.twitter.com/vpnoXXxv3m
— ANI (@ANI) June 19, 2022
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट की चपेट में एक पक्षी आ गया। इसके बाद हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया। इसके बाद विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई गई। बताया गया है कि पहले तय किया गया कि इस विमान को बिहटा एयरफोर्स पर लैंड कराया जाएगा, लेकिन फिर इस विमान को पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि आग की घटना के बीच तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। इंजीनियरिंग टीम इस घटना की जांच कर रही है।




