पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

बिलासपुर। Kawasi Lakhma bail: करोड़ों के शराब घोटाले मामले पर जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर होईकोर्ट ने कल फैसला सुरक्षित रखा। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा गया। इस केस की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच बिलासपुर हाईकोर्ट में हुई, तो वहीं लखमा की ओर से एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा ने अपने पक्ष रखे।
दरअसल, कल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि, लखमा के खिलाफ आबकारी घोटाले मामले में करोड़ों के अवैध लेनेदने के सबूत मिले हैं। वहीं लखमा की ओर से बचाव पक्ष ने कहा कि, केस 2024 में दर्ज हुआ था लेकिन गिरफ्तारी डेढ़ साल बाद हुई थी। जिसमें कहा गया कि, सिर्फ बयानों के आधार लखमा को आरोपी बनाया गया था जबकि, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्हें राजनीतिक षडयंत्र में लखमा को फंसाया गया है।
Kawasi Lakhma bail: बता दें कि, ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बीते 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही शराब घोटाले के केस में ईओडब्लयू ने भी केस दर्ज किया है। जिसकी जांच के बाद चार्जशीट पेश किया गया है। इस मामले में भी ईओडब्लयू ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद लखमा ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी।




