Breaking news
Advertisement
क्राइममध्यप्रदेश

कलयुगी बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, मां ने भाग कर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश। बुरहानपुर में कलयुगी बेटे ने अपने पिता को जिंदा जला कर मार डाला। आरोपी की मां ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मामला जिले के खकनार तहसील के कालेर गांव का है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे बेटे ने खेत में बनी झोपड़ी में केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया, जिसमें पिता की मौत हो गई। आरोपी के मां-बाप उसके गांजा पीने की लत से परेशान थे, उसे शराब छोड़ने का कहते थे लेकिन उसने शराब नहीं छोड़ी, इसके बाद मां-बाप ने ही घर छोड़ दिया, और वे खेत में झोपड़ी बनाकर रहने लगे, इसी बात से नाराज आरोपी बेटे ने झोपड़ी में आग दी, पिता मोजीलाल बीमार था इसलिए वह भाग नहीं सका और जलने से उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों की शिकायत पर खकनार पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची, आरोपी बेटे नंदलाल को गिरफ्तार कर पिता मोजीलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close