Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

हिमंत बिस्व सरमा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान खत्म हो गई। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वसरमा अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्व आज श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए सरमा को सरकार गठन का निमंत्रण दिया।

इससे पहले दिन में भाजपा और राजग विधायक दल के नेता चुने गए सरमा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को दिन में 12 बजे राज्यपाल सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। हालांकि, सरमा के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों या संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है।

राजभवन में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा और केशव महंत तथा यूपीपीएल के नेता प्रमोद बोरो समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close