Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देश

बाथरूम में मिला हिडन कैमरा, मालिक ने युवतियों को किराए पर दिया था मकान, मिले अश्लील वीडियो

कांकेर। शहर में एक किराए के मकान के बाथरूम में हिडन कैमरा पाया गया है. यह हिडन कैमरा उस मकान में लगा था जिसमें करीब दर्जनों युवतियां किराए पर रहती है. इस मकान में सभी के लिए एक ही कॉमन बाथरूम है, जिसका उपयोग सारी युवतियां करती थीं. बाथरूम में लगे कैमरे में युवतियों के कई अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हुए हैं। वहीं इस मामले की शिकायत युवतियों ने पुलिस को है. जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर शहर के जवाहर वार्ड में स्थित मकान में युगल किशोर कश्यप ने बाथरूम में साबुन रखने वाले रैक के नीचे हिडन कैमरा लगा रखा था। वहीं 3 नवंबर को मकान में रहने वाली एक युवती जब नहाने के लिए गई तो उसने इस कैमरे को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी साथ में रहने वाली सभी युवतियों और मकान मालिक को दी। युवतियों में डर था की वीडियो लीक न हो जाए. जिसकी वहज से उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन इस मामले की शिकायत युवतियां ने सहस दिखाकर 17 दिनों के बाद शुक्रवार की रात दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है बाथरूम में लगभग एक सप्ताह तक कैमरा लगा हुआ था। कैमरे में 32 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. महिला कांस्टेबल की टीम रिकार्डिंग देखेगी।

इस मकान में कुल 8 से 10 ब्लॉक हैं। ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता है। दो मंजिला ब्लॉक में ऊपर के कमरों में युवतियां रहती थीं। उसे गर्ल्स हॉस्टल की तरह किराए पर दिया जाता है। वहां एक ही बाथरूम है। इस बाथरूम का उपयोग आरोपी की पत्नी भी करती थी। आरोपी ने कैमरा ब्लैकमेलिंग या किस दूसरे उद्देश्य के लिए लगाया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close