Breaking news
Advertisement
देश

घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर हुआ हमला, महिला ने चप्पल फेंककर मारा, कही यह बात…

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला ने हमला कर दिया। घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में आए पार्थ चटर्जी पर हमला उस वक्त हुआ जब पार्थ चटर्जी को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। चप्पल फेंककर हमला करने वाली महिला चटर्जी से काफी नाराज दिख रही थी। उसने सबके सामने चटर्जी पर चप्पल से हमला किया।

फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं ईडी द्वारा गिरफ्तार किए पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर हमला होने के बाद लोग एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गिरफ्तार किए शख्स पर हमला होना एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

वहीं चप्पल फेंकने के बाद महिला ने मीडिया से बात की और महिला उस समय काफी उत्तेजित दिखाई दे रही थी। जब महिला से पूछा गया कि अब उन्हें नंगे पैर घर जाना होगा तो महिला ने कहा कि उसे इस बात की खुशी है कि वह नंगे पैर घर जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close