Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबररायपुर

केंद्रीय मंत्री के पूर्व सलाहकार ने राहगीरों को रौंदा, नशे की हालत में राहगीरों पर चढ़ाई गाड़ी

रायपुर। राजधानी में देर रात शहर के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 से चार राहगीरों को चोट भी आई हैं। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर पीटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को ​गिरफ्तार कर लिया और मामले का शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के एमजी रोड की है. जहाँ बेकाबू कार ने गाड़ियों को टक्कर मारते हुए लोगों को रौंदा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोककर चालक को पहले बाहर निकाला और फिर उसकी बेदम पिटाई कर दी। वाहन चालक नशे में धुत था आरोपी का नाम साहिल जैन बताया जा रहा है. उसके कार से हुक्का पॉट और शराब की बोतल मिली है। वहीं थाने में भी बड़ी संख्या में भी लोग पहुँच गए.

बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। पुलिस मौके पर पहुँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर आक्रोशित लोगों से उसकी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व में एक केंद्रीय मंत्री का मीडिया सलाहकार था. उनके नाम का वह अकसर दुरुपयोग करता था जिसकी जानकारी मिलते ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया.

इसके साथ ही अगर आप नशेड़ी साहिल जैन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालेंगे तो उसकी पोस्ट में बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्टर्स नजर आएँगे। एक सेल्फी में तो खुद शाहरुख खान भी इसके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. आरोपी साहिल जैन की पोस्ट में आप बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान सहित अन्य एक्टर के साथ इसकी सेल्फी और फोटो देख सकते हैं. जानकारी के मुताबिक जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो वह लोगों को अपनी अकड़ दिखाने में बिल्कुल भी बाज नहीं आया. जानकारी यह भी है कि पूर्व में भी आरोपी साहिल जैन पर मारपीट के मामले दर्ज हैं.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close