एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड चलाई गोलियां
बरेली। Disha Patni News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर देर रात करीब नौ राउंड फायरिंग की गई। बताया या कि, फायरिंग के दौरान दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। इसके बाद जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घर के बाहर कई खाली खोखे (कारतूस) बरामद किए गए।
बता दें कि, इस हमले की जिम्मेदारी किसी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है। उन्होंने दावा किया है कि, यह हमला संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच शुरू कर दी है।
Disha Patni News: मिली जानकारी के अनुसार, हमला तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास हुआ है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है और इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।




