Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आखिकार पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा के नाम पर राज्यपाल की मुहर

जानिए कौन हैं बलदेव भाई शर्मा

रायपुर।  करीब चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय लेखक, कवि और प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा (Vice Chancellor Baldev Bhai Sharma) को आखिकार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (KTU) का नया कुलपति बनाया गया है। बलदेव भाई शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की इच्छा से परे जाकर राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike) ने उनकी नियुक्त कर दी है। पत्रकारिता विवि के कुलपति को लेकर मामला दिसंबर से पेंडिंग था। इसे लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच कई दफे चर्चा भी हुई। बताते हैं कि आखिकार राज्यपाल ने बलदेव भाई शर्मा को कुलपति बनाने का फैसला कर लिया जबकि सीएम वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति बनाना चाहते थे। वर्तमान में कमिश्नर जीआर चुरेंद्र के प्रभारी कुलपति हैं।

कौन हैं बलदेव भाई शर्मा

6 अक्तूबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले  के गाँव पटलौनी (बल्देव) में जन्मे बलदेव भाई शर्मा पिछले चार दशक से पत्रकारिता (Journalism,) में सक्रिय है। उन्होंने  स्वदेश, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, पाञ्चजन्य, और नेशनल दुनिया समेत कई अखबरों और पत्रिकाओं का संपादन किया है। देश के लगभग सभी प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाओं में ज्वलंत राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर बलदेव भाई शर्मा के पाँच सौ से ज्यादा विचारपरक आलेख प्रकाशित है। उनके अनेक फीचर व वार्त्ता कार्यक्रम आकाशवाणी (दिल्ली) से प्रसारित हो चुके है।

बलदेव भाई का कृतित्व

देश के प्रायः सभी प्रमुख टी.वी. व समाचार चैनलों पर आयोजित समसामयिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर होनेवाली पैनल चर्चाओं में गत कई वर्षों से बलदेव भाई शर्मा की नियमित भागीदारी है। अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व प्रमुख शैक्षिक संस्थाओं में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीयता पर बलदेव भाई शर्मा के व्याख्यान होते है। केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्रोफेसर पद को ग्रहण करने से पूर्व बलदेव भाई शर्मा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में  ‘मेरे समय का भारत’, ‘आध्यात्मिक चेतना और सुगंधित जीवन’ प्रमुख है। उन्हें म.प्र. शासन का ‘पं. माणिकचंद वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’, स्वामी अखंडानंद मेमोरियल ट्रस्ट, मुंबई का रचनात्मक पत्रकारिता हेतु राष्ट्रीय सम्मान व ‘पंडित माधवराव सप्रे साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान’ सहित अन्य कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close