पूर्व विधायक के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश और 5 किलो सोना बरामद

हरियाणा। INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी कर 5 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है। तलाशी अभियान के दौरान ईडी को विदेशी शराब भी बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दिलबाग सिंह और उसके सहयोगी के परिसर से 5 करोड़ रुपये केश बरामद हुआ। नोटों की गड्डी के अलावा अवैध विदेशी निर्मित हथियार, 300 कारतूस 100 से अधिक शराब की बोतलें और भारत और विदेश में कई संपत्तियों सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
बता दें कि दिलबाग सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इडी की जांच कर रही है। ईडी ने कल अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी को जांच के दौरान 4-5 किलोग्राम सोना और भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की है।




