Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्ग

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा

दुर्ग। Durg News: दुर्ग के जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर निवासी प्रभात सूर्य के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर चूहे मारने की दवा खा ली थी।

दरअसल, परिजनों ने बताया कि, प्रभात को उल्टी होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें आश्वस्त किया था कि प्रभात की हालत स्थिर है और उसे सुबह रेफर कर दिया जाएगा। हालांकि, परिजनों के अनुसार, सुबह एक नर्स ने प्रभात को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्रभात ने खून की उल्टी की और तड़पने लगा और करीब 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने वाली नर्स ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया और जब उनसे इंजेक्शन के बारे में पूछा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से भाग गई। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अरुण वीरा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

तीन दिन पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

Durg News: परिजनों ने बताया कि प्रभात ने तीन दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। उनका कहना है कि भले ही प्रभात ने गलती से दवा खा ली थी, लेकिन सुबह उसकी हालत ठीक थी और डॉक्टर ने उसे जल्द ही डिस्चार्ज करने की बात कही थी। इस घटना ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसे प्रदेश में अव्वल दर्जा प्राप्त है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close