Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्समध्यप्रदेश

राहुल गांधी के ‘मेड इन चाइना’ वाले दावे पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा – मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो

मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राहुल गांधी के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है।’

मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे। जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल बनते हैं। आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है। लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा?’

राहुल गांधी ने ‘मेड इन चाइना’ को लेकर कही थी ये बात

राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ‘मेड इन चाइना’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ बनाने की बात कही थी। उन्होंने कहा, ‘आप मोबाइल फोन के पीछे देखो, शर्ट के पीछे देखो, जूते के नीचे देखो, आपको मेड इन चाइना दिखेगा। आपने कभी किसी कैमरे के पीछे, शर्ट के पीछे मेड इन मध्य प्रदेश देखा है? यह हम करना चाहते हैं।’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मैं चाहता हूं कि हमारी सरकार आने के बाद युवा बेरोजगार ना रहें, वे फैक्ट्रियों में काम करें। एक दिन ऐसा आए जब चाइन का कोई युवा अपना फोन निकाले तो उसके पीछे लिखा हो मेड इन मध्य प्रदेश। वह कहे कि यार यह मध्य प्रदेश कहां है? मैं जाकर देखना चाहता हूं। यह कौन सी जगह है जिसने हमारी सारी नौकरी ले ली और मेड इन चाइन को मेड इन मध्य प्रदेश बना दिया।’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close