छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बड़ी खबर…DSP कल्पना वर्मा निलंबित, कारोबारी से लेनदेन की शिकायत सही पाए जाने पर गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। DSP Kalpana Verma: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा को गृह विभाग ने निलंबित कर दिया है।होटल कारोबारी दीपक टंडन से अवैध वित्तीय लेन-देन के वीडियो और आरोपों की जांच सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
निलंबन के दौरान PHQ रायपुर (नवा रायपुर) में अटैच रहेंगी।1400 पेज की जांच रिपोर्ट में कैश, गहने, करोड़ों के ट्रांजेक्शन और पद दुरुपयोग के सबूत मिले।गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से लिखित आदेश जारी किया।
DSP Kalpana Verma: जांच में पाया गया कि DSP ने कारोबारी से भारी आर्थिक लाभ लिया और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की। व्हाट्सएप चैट से नक्सली कार्रवाई लीक करने के भी संकेत मिले।यह मामला दिसंबर 2025 से चर्चा में था, जब ब्लैकमेलिंग के पुराने आरोप सामने आए थे।

Advertisement




