Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीयुथ अड्डारायपुर

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती के लिए 30 से 31 दिसम्बर तक होगा दस्तावेज सत्यापन

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती दस्तावेज सत्यापन 30 से 31 दिसम्बर तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

30 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के इलेक्ट्रिशियन, कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर एवं फिटर ट्रेड के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा, जबकि 31 दिसम्बर को ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, वायरमैन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) एवं सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

31 दिसम्बर को छात्रावास अधीक्षक/ छात्रावास अधीक्षिका के अभ्यर्थियों को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के बाद अगले दिन दोपहर 12:00 बजे तक पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस चरण के दस्तावेज सत्यापन के लिए लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन हेतु किसी अभ्यर्थी का दावा नहीं किया जा सकता। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज, जिसमें अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट, तैयार रखने के लिए निर्देश दिये गए है।

बता दें कि दस्तावेज सत्यापन के लिए कटऑफ अंक व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर अलग से घोषित किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपडेट जानकारी के लिए रोजगार एवं प्रशिक्ष संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in/ पर नियमित रूप से लॉगिन आईडी की जांच करते रहने का निर्देश दिया गया है।

बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने रक्तदान कर सरकार से सेवा सुरक्षा की लगाई गुहार

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close