Congress PC : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्यवाही मोदी सरकार की प्रतिरोध की राजनीति है

रायपुर। कांगेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने को मोदी सरकार की प्रतिरोध की राजनीति कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केस कांग्रेस की छवि बिगाड़ने के लिए किया गया है। ताकि आगामी चुनावों में इसका लाभ ले सके। उन्होंने कहा बिहार में इस वर्ष चुनाव होने है। इससे पहले मुद्दा भटकाने के लिए कुछ चाहिए, इसलिए यह सब किया जा रहा है।
आज रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा पिछले ग्यारह सालों में ईडी कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा महात्मा गांधी, सरदार पटेल और तब के बड़े नेता से मिली प्रेरणा से नेशनल हेराल्ड की शुरुआत हुई। आगे कहा एसोसिएश जनरल लिमिटेड का कर्ज बढ़ता गया, और एक वक्त के बाद नेशनल हेराल्ड छापना बंद हो गया. 100 बैंक ट्रांजेक्शन और चेक के माध्यम से तब कांग्रेस ने एजेएल को 90 करोड़ का लोन दिया। इस लोन से कर्मचारियों को पीएफ, सैलरी और अन्य चीजों का भुगतान किया गया। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से सभी पहलुओं पर चर्चा की।
प्रेसवार्ता से पहले सुप्रिया श्रीनेत ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ताएं की जा रही हैं, जिससे सच को जनता के सामने रखा जा सके।
प्रदेश में हर घंटे दुष्कर्म की घटना
सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हर घंटे औसतन पांच नाबालिगों के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। राज्य की कानून व्यवस्था को संभालने में भापजा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।




