Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG दर्दनाक हादसा : ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 7 लोगों की मौत और कई घायल, CM ने जताया शोक

रोमी सिद्दीकी/अम्बिकापुर/कोरबा। कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप सोमवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के मड़ई गांव की है। आज सड़के सुबह तकरीबन 4 बजे रायपुर से अंबिकापुर के सीतापुर जाने के लिए निकली रॉयल बस सर्विस की तेज रफ्तार स्लीपर मेट्रो बस क्रमांक cg 04 mm 3195 खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। तड़के सुबह हुए हादसे के समय अधिकतर यात्री नींद में ही थे। हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष दो महिला व एक बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दर्जन यात्री घायल भी हुए है। जिनमें दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और बच्चे की भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close