Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बलौदबाजार

CG NEWS : हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को पीटा, हाथ टूटा तो थाने में हुई शिकायत

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक महिला हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को जमकर पीट दिया। हेडमास्टर ने बुजुर्ग महिला को इतना पीटा की उसका हाथ टूट गया। दोनों के बीच प्रमाण पत्र की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को रुकमणी यादव(70) ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गई थी। उसकी पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। वहां रूकमणी को आय प्रमाण पत्र के बारे में बात करना था। बताया जा रहा है कि वह जब स्कूल पहुंची। वहां उसका प्रमाण पत्र को लेकर प्रधान पाठक लोकेश्वरी वर्मा से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हेड मास्टर ने महिला को पीट दिया। बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। जिसके बाद उसने हेड मास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close