Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गहादसा

CG CRIME : बेटे ने फावड़े से वारकर पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज

दुर्ग। जिले के सुरडूंग गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की फावड़े मारकर हत्या कर दी। पिता द्वारा लकवाग्रस्त और बीमार मां को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने से नाराज बेटे ने पिता की हत्या की। पिता कई साल से दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह मां के इलाज को लेकर फिर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी बेटे दिनेश साहू (32) ने पिता कबीर पर लाठी और फावड़े से कई वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव का पंचनामा करवाने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी मां सरस्वती साहू लकवागस्त है। वह काफी बीमार रहती है। पिता कबीर साहू ने मां को छोड़कर दूसरी महिला से विवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में रहने लगा। सोमवार रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर दिनेश ने पिता को फोन करके बुलाया था। दोनों मिलकर उसे जामुल अस्पताल ले गए। वहां इलाज कराने के बाद वापस घर सुरडूंग आए। रात अधिक होने से कबीर पहली पत्नी के घर में ही सो गया था।

मंगलवार सुबह 4 बजे कबीर और दिनेश उठे और चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश का पिता के साथ विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे और फावड़े से पिता के सिर में कई वार कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close