Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़युथ अड्डा

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शिक्षकों की बंपर भर्ती, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

RAIPUR NEWS. छत्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले के स्कूलों में इन दिनों अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकली है। यहां अलग-अलग विषयों के करीब 59 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आपको ऑफलाइन भेजना होगा।

यदि आप स्नातकोत्तर यानी पीजी की पढ़ाई कर चुके हैं और आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले के अलग-अलग हाईस्कूलों में अंग्रेजी के लिए 6, गणित के लिए 15 और विज्ञान के लिए 10 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अंग्रेजी के 3, गणित के 6, जीव विज्ञान के 3, भौतिकी के 9 और रसायन के 7 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। योग्यता की बात करें तो दोनों स्टैंडर्ड के स्कूलों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सैलरी की बात करें तो स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु मानदेय रूपये 12,000/- मासिक होगा। इसका भुगतान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा प्रमाणीकरण पश्चात् संबंधित प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। संस्था प्रमुख द्वारा एक पंजी पृथक से संधारित की जाएगी एवं मानदेय का भुगतान उक्त प्रमाणित पंजी के वेतन पत्रक के आधार पर ही होगा। निर्धारित कार्य दिवस में अध्यापन नहीं करने पर आनुपातिक रूप से मानदेय की कटौती की जाएगी। नियुक्ति अवधि नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close