Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

BJP युवा मोर्चा ने अलग तरीके से मनाया छेरछेरा, बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की सरकार से की मांग

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने आज छेरछेरा पर्व एक अलग अंदाज में मनाया। छेरछेरा के अवसर पर भाजयुमो ने बेरोजगारी भत्ता को लेकर शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को हम छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए छेरछेरा के रूप में 2500 रुपए की बेरोजगारी भत्ता की मांग कर रहे है जो वादा कांग्रेस ने किया था।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को हम रोजगार देंगे उस वादे को याद दिलाते हुए हम छेरछेरा के पावन पर्व पर प्रदेश के कांग्रेस और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से मांग करते है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की चिंता करे और छेरछेरा दान के रूप में बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुत से युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और जिस तरह कांग्रेस ने अपने घोषणा में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, यह छेरछेरा के पावन पर्व पर युवाओं के नव जीवन की खुशहाल बनाने के लिए बेरोजगारी के भत्ता दी जाए जिससे युवा वर्ग सक्षम होकर अपने जीवन को आगे बढ़ा सके।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close