Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

माओवादियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED जब्त कर किया नष्ट

बीजापुर। Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया है। चेरपाल-पेददाकोरमा मार्ग पर सुरक्षा बलों ने 10 किग्रा टिफिन बम और बीजीएल सेल आईईडी बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।

बता दें कि, यह कार्रवाई थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी बीजापुर और केरिपु 222 की टीम द्वारा की गई थी। इस अभियान के दौरान इलेक्ट्रिक तार दिखाई देने पर आसपास के क्षेत्र को सघन सर्च किया गया, जिसमें एक स्टील टिफिन में लगभग 10 किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया।

Bijapur News: बीजापुर बीडीएस और केरिपु 222 वाहिनी बीडी टीम द्वारा बरामद आईईडी को सावधानीपूर्वक और सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई माओवादियों के खतरनाक मंसूबों को विफल करने में एक बड़ी सफलता है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close