Breaking news
Advertisement
देशबड़ी खबरमनोरंजन

कच्चा बादाम गाने पर जम कर थिरकी अल्लू अर्जुन की बेटी, सोशल मीडिया में विडियो हुआ वायरल, फैंस ने किये कमेंट…

मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी लाड़ली बेटी अरहा अल्लू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अल्लू अर्जुन की बेटी बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली हैं। अपने पिता की तरह ही उनके एक्सप्रेशंस हैं। इन दिनों बच्चों से लेकर बड़े हर किसी पर बंगाली गाने ‘कच्चा बादाम’ का फीवर चढ़ा हुआ है। हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए नजर आ रहा है, ऐसे में भला अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा अल्लू कैसे पीछे रह जातीं। अल्लू अर्जुन की लाड़ली ने भी इस गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर ‘कच्चा बादाम’ पर डांस करते हुए अपनी बेटी अरहा की एक बहुत ही प्यारी सी वीडियो शेयर की। इस वीडियो में अरहा अपनी पतली सी कमर को मटकाते हुए डांस कर रही हैं। नन्ही अरहा के इस खूबसूरत डांस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी छोटी सी बादाम अरहा’। इस वीडियो पर अब तक 30 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में अरहा पिंक रंग के नाइट सूट में डांस करती हुई बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CZwosAoFnqh/?utm_source=ig_web_copy_link

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा अल्लू जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली हैं। वह फिल्म ‘शकुंतलम’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अरहा इस फिल्म में प्रिंसेस का रोल करेंगी। अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अल्लू अर्जुन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ ने बड़े परदे पर खूब धमाल मचाया। फिल्म का डायलॉग भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close