
लखनऊ। उत्तरप्रदेश से दुखद खबर सामने आ रही है. जहाँ प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि मृत पाए गए हैं. महंत नरेंद्र गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे. वह प्रयागराज में अपने स्थानीय घर बाघम्बरी मठ में मृत अवस्था में मिले. वहीँ इस घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला. हालाँकि नरेंद्र गिरि की मौत कैसे हुई है, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और स्पेशल टीम पहुँच गई है. वहीँ कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और जांच की जा रही है.
Prayagraj: President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Narendra Giri found dead at his Baghambari Math located residence. A forensic team & a special team is carrying out the investigation, senior officials also present. Details awaited.
(File photo) pic.twitter.com/f8E6Y0mZTL
— ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2021
इस मामले में महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का आरोप एक शिष्य ने लगाया है.मिली जानकारी के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि का कुछ समय से कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. ये लोग संत समाज के ही थे.
महंत के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक
महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. सीएम योगी ने ट्वीट पर लिखा, ‘ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2021
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक जताया है.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी का निधन, अपूरणीय क्षति!
ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/wD2JC14LDp
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 20, 2021




