Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरमनोरंजन

तुर्की राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात कर फंसे आमिर खान, सोशल मीडिया यूजर्स ने एंटी-नेशनल बताया

नई दिल्ली। अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए तुर्की गए आमिर खान विवादों में घिर गए हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने वहां के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन की पत्नी अमीन से मुलाकात की। 15 अगस्त को हुई इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक ओर सोशल मीडिया यूजर्स आमिर को एंटी-नेशनल बता रहे हैं, वहीं मामले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

आमिर से मुलाकात के बाद अमीन ने लिखा-दुनियाभर में मशहूर भारतीय अभिनेता, फिल्ममेकर और डायरेक्टर आमिर खान से इस्तांबुल में मिलकर बहुत खुशी हुई। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आमिर ने अपनी लेटेस्ट मूवी लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग तुर्की के अलग-अलग इलाकों में करने का फैसला लिया है। मैं इसके लिए तैयार हूं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close