Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबरहेल्थ

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 54750 कोरोना मरीज बढ़े, अब तब 16.39 लाख हो चुके हैं संक्रमित

नई दिल्ली। देश-दुनिया में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख 39 हजार 350 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को रिकॉर्ड 54 हजार 750 मरीज बढ़े। वहीं, 37 हजार 425 मरीज स्वस्थ भी हो गए। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 783 लोगों ने दम तोड़ा।

उधर, कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों के मामले में भारत अब इटली को पछाड़कर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। एक वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक भारत में कोरोना से 35 हजार 786 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मौतों के मामले में सबसे आगे अमेरिका (1 लाख 54 हजार 963), ब्राजील (91 हजार 263), ब्रिटेन (45 हजार 999) और फिर मेक्सिको (45 हजार 361) है। इटली में 35 हजार 132 मौतें हुई हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close