Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। सुपेला क्षेत्र के कृष्ण नगर इलाके में रहने वाले युवक ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी बुआ के घर रहकर शादी ब्याह में कैटरिंग का काम करता था। कहा जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्यहत्या जैसा कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक रुद्र कोसले ने पढ़ाई छोड़ दी थी और शादी ब्याह में कैटरिंग का काम करता था। वह अपनी बुआ के घर रहता था, उसके माता-पिता बाहर रोजी मजदूर करने गए हैं। गुरुवार देर शाम तक वह अपने घरवालों के साथ बातें कर रहा था। उसके बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर और दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से लटका हुआ था।

जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर रुद्र को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रुद्र ने खुदकुशी क्यों की पुलिस इसका पता लगा रही है। अभी तक कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि रुद्र किसी लड़की से बातें करता था। उससे ब्रेकअप होने के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close