छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, पुलिस भर्ती और स्कूल शिक्षा में बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस अहम बैठक में पुलिस भर्ती, वन, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कृषि और धान खरीदी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।
बैठक में खासतौर पर पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है। उम्मीद है कि कई मामलों पर मंत्रिपरिषद मुहर लगा सकती है।

Advertisement




