Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पीएम सड़क को लेकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कहा- ठेकेदार कर रहा गुणवत्ताहीन मरम्मत कार्य…

गरियाबंद- जिला गरियाबंद के छुरा क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहाँ रसेला के बेलडीही चौक से कनफाड़ तक 9.35 किलोमीटर पीएम रोड का मरम्मत का कार्य चल रहा है. जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि रोड मरम्मत के कार्य में ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन काम करवाया जा रहा है। मरम्मत कार्य में जवाबदार अधिकारियों के बिना उपस्थिति के ही वर्करों के भरोसे ही काम चल रहा है जिसमें ग्रामीणों ने सही तरीके से रोड में गिट्टी और डामर नहीं देने की बात कही। कई जगह डामर और गिट्टी भी सही मात्रा में नहीं लग पाया है और नहीं सोल्डर का कार्य सही तरीके से हुआ है।


ग्रामीणों का कहना है कि यह रोड मरम्मत का जो कार्य है वह भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ़े जवाब देह इंजीनियर एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सही तरीके से यह कार्य होना चाहिए। यदि यह रोड मरम्मत के कार्य में सुधार नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के द्वारा इनकी शिकायत कर प्रशासनिक जांच करवाने की बात भी कही गई।

वहीं इस विभाग के सब इंजीनियर अभिषेक पाटकर से फोन में बात करने पर इंजीनियर की उपस्थिति में पुरे मापदंड में कार्य होने की बात कहा गया। अभी से ही कई जगहों पर डामरीकरण खराब होने लगा है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close