Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर पहुंचते ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में कैंसर से बड़ा खतरा धर्मांतरण है’

रायपुर। Dhirendra Krishna Shastri Statement: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज भिलाई में पंच दिवसीय हनुमंत कथा करने छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत में कैंसर से बड़ा खतरा धर्मांतरण है।

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कांकेर में धर्मांतरण पर मचे बवाल को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हम भारत में एक संदेश देना चाहते हैं कि यदि भारत में बांगलादेश जैसी स्थिति नहीं चाहते, तो यही समय है, सही समय है, अभी नहीं तो कभी नहीं। अगर हिन्दू एकजुट नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं, जब भारत देश और  छत्तीसगढ़ के चौराहों-चौराहों पर ऐसा जो बांग्लादेश में हुआ वह देखा ना जाए।

Dhirendra Krishna Shastri Statement: उन्होंने कहा कि, कांकेर में जो हुआ, वह अच्छा नहीं हुआ, लेकिन हिंदुओं ने एकता दिखाई उसके लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि, पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और उन्नति हो, भारत विश्व गुरु बने, अंत में उन्होंने कहा कि, जबतक भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन जाएगा, तब तक हम यात्रा करते रहेंगे। बता दें कि भिलाई में आज से पंच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close