एक तरफा प्यार या कोई राज, बॉयफ्रेंड ने चाकू से रेता गर्लफ्रेंड का गला, फिर की खुदकुशी, जानें क्या है वजह
कोरबा। Boyfriend Murdered His Girlfriend: कोरबा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया फिर उसी चाकू से खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि, दोनों बिलासपुर जिले के निवासी है जो कल रात अपने शहर से निकले थे।
दरसल, युवक और युवती घर से भागकर बाइक से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के नीचे दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि, युवक ने युवती के गले को चाकू से रेत दिया और उसे मरा समझकर अपने गले में वार कर लिया। जिसके बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह 112 पर कॉल किया और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन भेजी। वहीं 12 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा लाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवती की पहचान निशा उर्फ प्रतीक्षा, पिता शिव कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी कश्यप कॉलोनी बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान शुभम नायडू, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिलासपुर के तौर पर की गई है।
Boyfriend Murdered His Girlfriend: बताया जा रहा है कि, युवक शादीशुदा था और दोनों कल रात से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। युवती के परिजन कोरबा पहुंच चुके हैं, वहीं मृतक युवक के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।



