छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद को लेकर करेंगे हाई लेवल बैठक
रायपुर। Amit Shah Comes To Chhattisgarh: 9 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नक्सलवाद को लेकर राज्य में एक हाई लेवल बैठक करेंगे। बैठक में नक्सल उन्मूलन को लेकर तय की गई 31 मार्च की डेडलाइन पर विशेष चर्चा होगी।
बता दें कि, इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी, आईजी समेत तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर पंडुम कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Amit Shah Comes To Chhattisgarh: यह बैठक नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की प्रगति, शेष चुनौतियों और फाइनल एक्शन प्लान पर केंद्रित होगी. सरकार की स्पष्ट रणनीति है कि 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सल हिंसा से निर्णायक रूप से मुक्त किया जाए।
यह भी देखें
Advertisement




