डकैती की थी प्लानिंग, ,वारदात से पहले ही पुलिस ने बदमाशों को धर दबोजा, जानें कैसी रची थी साजिश
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Robbery: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तलवार, डंडे, हॉकी स्टिक और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।
दरअसल, 29 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा नगर केनाल रोड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति डकैती की योजना बना रहे हैं और उनके पास घातक हथियार मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियो वाहन को रोका। वाहन में सवार छह आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से एक तलवार, चार लकड़ी के डंडे और एक हॉकी स्टिक बरामद हुई।
Raipur Robbery: वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।
यह भी देखें




