क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर में शंकराचार्य काॅलेज के डायरेक्टर के घर चोरी, 10 लाख और जेवर ले गए चोर

रायपुर। राजधानीं रायपुर में शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर चोरी हो गई है। चोरों ने उनके घर से 10 लाख नगदी सहित 10 लाख के आभूषण पार कर दिए। चोरी की घटना के बाद से घर का कुक और गार्ड फरार हैं। पुलिस इन्हें संदेही मानकर उनकी खोजबीन में जुट गई है। सीएसपी ने घटना की पुष्टि की।
सीएसपी ने बताया कि डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी परिवार के साथ मध्यप्रदेश गए थे। देर रात वो वापस आने पर घर की आलमारी खुली मिली। उसमें रखा पैसा और आभूषण गायब मिले। घर की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड सहित कूक भी घर से गायब थे। रात में ही सूचना पाकर सेजबहार पुलिस उनके घर पहुंच गई थी। देर रात एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया। सीएसपी ने बताया कि कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Advertisement




