Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानपाठक ने खोया अपना आपा, महिला शिक्षक से कर दी ‘सेक्स’ की डिमांड, कहा-मेरे साथ संबंध बनाओ

बलरामपुर। Headmaster Demanded Sex With Teacher: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल के प्रधानपाठक ने महिला शिक्षक से सेक्स की डिमांड कर दी। मालमे का खुलासा होते ही ग्रामीणों में आक्रोश है, और वे आरोपी को स्कूल से हटाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, कुसमी विकासखंड के बैरडीह खुर्द प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक बीरबल यादव पर आरोप है कि, उसने महिला शिक्षिकाओं से सेक्स की डिमांड की है। इसके साथ ही गांव की अन्य महिलाओं ने भी हेडमास्टर पर आरोप लगाया है कि पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। महिला शिक्षिकाओं ने शिकायत की कि प्रधान पाठक ने बार-बार अश्लील व्यवहार किया, दबाव डाला और प्राइवेट पार्ट दिखाकर संबंध बनाने की बात कही।

Headmaster Demanded Sex With Teacher: वहीं मामले का खुलासा होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं, और रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी को स्कूल से हटाने व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close