चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने 3800 पन्नों का चालान किया पेश, व्हाट्सऐप चैट ने खोले राज, 200 करोड़ से ज्यादा लेनदेन का खुलासा
रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ बहुचर्चित शराब घोटाले मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज 3200 पन्नों का चालान पेश किया है। बताया गया कि, ये 8वां पूरक चालान है। जिसमें चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपए मिलने का बड़ा खुलासा हुआ है।
बता दें कि, इस लेन-देन को लेकर आधार सौम्या चौरसिया, अरुणपति, टुटेजा और अनवर ढेबर की व्हाट्सऐप चैट से जानकारी मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि शराब घोटाले के माध्यम से चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। इसके अलावा उन पर आरोप है कि, शराब माफियाओं की मदद कर 1000 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट में कन्वर्ट किया है।
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है. ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है. दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ईडी ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला है कि इस शराब घोटाले से मिली राशि को निवेश के लिए बघेल परिवार के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया था




