Breaking news
Advertisement
Uncategorized

उपसरंपच का शव मिला, शरीर में चोट के निशान से हत्या की आशंका

दिनेश गुप्ता, सुकमा। जगरगुंडा राहत शिविर के पास से एक शव बरामद किया गया है। जो कि मिलमपल्ली उप सरपंच मड़कम भीमा का शव बताया जा रहा है। यह कल बगीचे के पास मिला था। घटना की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उपसरपंच की हत्या की गई है।

मृतक के शरीर मे कई जगहों पर चोट के निशान है। मृतक उप सरपंच के मारपीट के निशान मिले हैं ।शव को पीएम के लिए दोरनापाल भेजा गया। पीएम के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। एसडीओपी जगरगुंडा ने इस मामलेक की पुष्टि की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close