स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू, कुल 100 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। Special Educators: राज्य सरकार ने स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया की आज 7 अक्टूबर से शुरू हो गई और 13 अक्टूबर तक चलेगी। यह भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी और इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के रिक्त पद शामिल हैं।
बता दें कि, इस भर्ती के तहत 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से ही स्वीकार किए जाएंगे। ये स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने का निर्णय कैबिनेट बैठक में हुआ था। जिसके बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
Special Educators: ऐसे में इस्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नीति, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।




