Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में होने जा रहा 60वीं डीजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल होंगे शामिल
रायपुर। CG DG Conference: राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60वीं डीजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGPs) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे।
CG DG Conference: बता दें कि, यह सम्मेलन नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) परिसर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGPs), केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे। आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद का खात्मा, साइबर सुरक्षा, और पुलिसिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
Advertisement




